भारत को क्वारंटाइन बेस के रूप में दिया जा सकता है एडीलेड ओवल का नया होटल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को संभावित पृथक केंद्र के रूप में एडीलेड ओवल के नए होटल की पेशकश की जा सकती है। तेजी से फैलती कोविड-19 महामारी के कारण हालांकि अभी इस दौरे पर संशय के बादल छाए हुए हैं। ‘द ऐज’ की खबर के अनुसार दक्षिण आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (एसएसीए) के प्रमुख कीथ ब्रेथशा ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया प्रमुख केविन रोबर्ट्स से संपर्क करके आस्ट्रेलिया दौरे की स्वीकृति मिलने पर विराट कोहली की टीम के इस्तेमाल के लिए नए होटल की पेशकश की है जो चार करोड़ 20 लाख डालर की लागत से तैयार हुआ है। खबर के अनुसार, ‘‘मेहमान टीमों के लिए संभावित पृथक केंद्र के रूप में कंगारू आइलैंड और रोटनेस्ट आइलैंड के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। ’’ इस घातक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आस्ट्रेलिया ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है और यात्रा पर पाबंदियां लगाई हैं।

इसे भी पढ़ें: शॉन पोलाक का खुलासा, सचिन तेंदुलकर को ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने होती थी दिक्‍कत

क्रिकेट अधिकारी हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रृंखला होने की स्थिति में मेहमान टीम के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखने के तरीके ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन तक पृथक रहने का अनिवार्य नियम भारतीय टीम के लिए समस्या पैदा कर सकता है जिसे प्रतियोगिता के लिए हालात के अनुकूल ढलना होगा और फार्म हासिल करनी होगी। इस 138 कमरे के ओवल होटल के सितंबर में खुलने की उम्मीद है। इसमें भारत की दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम को नेट पर शीर्ष स्तर की सुविधाओं के अलावा खाने और पोषण के उपयुक्त विकल्प भी मिलेंगे। आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 18 अक्टूबर से शुरू होगा है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके आयोजन पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस महामारी के कारण दुनिया भर में एक करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला रद्द होने की स्थिति में क्रिकेट आस्ट्रेलिया को लगभग 30 करोड़ डालर के टीवी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इसे भी देखें- देशभर में 170 जिले Hotspot घोषित, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बिगड़े हालात

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा