स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है: जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

जम्मू कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोगों को बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोहों/कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। सिंह ने यहां ‘तिरंगा रैली’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों में काफी उत्साह है और लोग स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहते हैं। हमने स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये हैं।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या बहुत अधिक नहीं है, लेकिन सुरक्षाबल अपनी चौकसी कतई घटा नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें संख्या पर नहीं जाना है जो कहीं से भी अधिक नहीं है। लेकिन सीमापार से तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की जा सकती है।

पिछले सप्ताह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त बैठक की थी और आतंकी खतरों से निपटने के लिए चौकसी बढ़ाने एवं ‘आक्रामक अभियान’ चलाने का आह्वान किया था। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, ड्रोनरोधी उपायों, जोखिम संभावित स्थानों तथा अंतर-जिला सीमाओं पर संयुक्त चौकियां लगाने पर जोर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन स्थल मौलाना आजाद स्टेडियम को पुलिस व अर्धसैनिक बलों के अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ एक तरह से सील कर दिया गया है। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने रविवार को आयोजन स्थल का दौरा किया।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !