3 बच्चों की मौत पर घिरी केजरीवाल सरकार, आदेश गुप्ता ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Dec 20, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है ? इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग की। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल में कुछ दिन पहले दवा के प्रतिकूल प्रभाव के चलते तीन बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने तीन डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने ठुकराई, डीएमआरसी के डबल डेकर प्रोजेक्ट पर रोक लगाने वाली याचिका

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री ?

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दुख की बात है कि कुछ दिन पहले कलावती सरन अस्पताल में दवा के प्रतिकूल प्रभाव के चलते 3 बच्चों की मौत हो गई। हमने जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा तीन डॉक्टरों को बर्खास्त भी किया गया है। उन्होंने बताया कि हमने घटना के बारे में दिल्ली चिकित्सा परिषद से भी शिकायत की है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन का वितरण अगले साल मई तक बढ़ाने का फैसला किया: केजरीवाल 

केजरीवाल सरकार पर बरसे आदेश गुप्ता 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग है कि डिस्ट्रोमेथोर्फ़न के मामले की 48 घंटे के अंदर जांच हो, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इस्तीफा दें और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम मोहल्ला क्लीनिक के खिलाफ एफआईआर के साथ दिल्ली में जन आंदोलन करेंगे। उन्होंने अन्य ट्वीट में लिखा कि बच्चों के जीवन से क्यों किया खिलवाड़ अरविंद केजरीवाल ?

प्रमुख खबरें

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें