BJP को अधीर रंजन की चुनौती, हिम्मत है तो 2024 से पहले PoK छीनकर दिखाओ, सारा देश आपको देगा वोट

By अंकित सिंह | Dec 07, 2023

पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। दरअसल, जम्मू कश्मीर से जुड़े एक विधेयक पर हुए चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू की गलतियों की वजह से पीओके का जन्म हुआ। अब इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साथ रही है। इन सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर हिम्मत है तो 2024 से पहले पीओके को हासिल करके दिखाओ, पूरा देश आपको वोट करेगा। 

इसे भी पढ़ें: 'PoK हमारा है', Lok Sabha में Amit Shah बोले- नेहरू की दो गलतियों का कश्मीर ने कई सालों तक भुगता खामियाजा

गृह मंत्री अमित शाह के PoK वाले बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा कि सवाल है कि पहले चुनाव हो। उन्होंने कहा था कि वे तारीखें बताएंगे लेकिन अभिभाषण खत्म होने के बाद उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई, हमारी मांग है चुनाव होने चाहिए। RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा कि अमित शाह को कोई जानकारी नहीं है। PoK और जम्मू-कश्मीर में अभी जो हमले हो रहे हैं उन सबके लिए अमित शाह ज़िम्मेदार हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को गाली देना और गलत तथ्य रखना भाजपा की आदत बन गई है... आप आज कुछ भी कह सकते हैं क्योंकि जवाहरलाल नेहरू जवाब देने के लिए यहां नहीं हैं। यदि जवाहरलाल नेहरू ने अपनी बुद्धि का प्रयोग न किया होता, प्रयास न किया होता तो श्रीनगर हमारे पास नहीं होता।

प्रमुख खबरें

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे