संसद में अधीर रंजन ने उठाए बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल, कहा- मोदी जी लौटा दो मुझे बीते बुरे दिन

By अंकित सिंह | Feb 04, 2022

संसद का बजट सत्र जारी है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा भी हो रही है। इन सब के पीछे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने महंगाई, बेरोजगारी, चीन के साथ सीमा पर तनाव और कई अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा देश के लोग अब प्रधानमंत्री से कह रहे हैं कि मुझे बीते बुरे दिन ही लौटा दो। अधीर रंजन चौधरी ने जब यह बातें कहीं तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद संसद में मौजूद थे। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे सरकार की नीतियों को लेकर असमंजस नजर आता है। हमें महापुरुषों से जुड़े समारोह आयोजित करने के साथ ही उनके विचारों पर चलने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें मुसलमानों के तुलना औरंगजेब और हिंदुओं की तुलना जयचंद से नहीं करनी चाहिए। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमें देश के इतिहास से सीखना चाहिए सद्भाव और भाईचारे के विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं और ना ही विपक्ष की बातों का जवाब देते हैं। उन्होंने दावा किया कि वाजपेयी जी 77 गुना ज्यादा बोले। मनमोहन सिंह 48 गुना ज्यादा बोले जबकि मनमोहन सिंह को मौन कहा जाता था। असल में मौन कौन है? अधीर रंजन ने कहा कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा कमजोर इंदिरा गांधी ने किया> उन्होंने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया लेकिन आप उनका नाम मिटाना चाहते हो। उन्होंने सत्तापक्ष से सवाल किया कि आप नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाते हैं। क्या आप उनके साथियों आबिद हसन और शाहनवाज खान को भी याद करते हैं? क्या आप नेताजी के विचारों पर अमल करते हैं? 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक