आदिपुरुष की 'सीता' उर्फ कृति सेनन पर लगा था 'घर तोड़ने वाली औरत का टैग', आखिर किसके प्यार में पड़ गयी थी एक्ट्रेस?

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2023

फिल्म आदिपुरुष में जिस तरह से महाकाव्य रामायण का मजाक उड़ाया गया है उसे लेकर पूरे देश में  फिल्म के खिलाफ आक्रोश हैं। रामायण के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर आदिपुरुष की पूरी टीम के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही हैं। फिल्म अपनी रिलीज से पहले भी विवादों में थी। फिल्म के मेकर्स पर रावण और बजरंग बली के किरदार का इस्लामीकरण करने का आरोप लगा था। वहीं रिलीज से पहले जब फिल्म आदिपुरुष की कास्ट तिरुपति के मंदिर दर्शन और फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी तब मंदिर परिसर में सीता का किरदार निभाने वाली कृति सेनन को फिल्म के निर्देशक ओम राउत किस करते नजर आये थे। कृति सेनन और ओम राउत की इस हरकत को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। ये पहली बार नहीं है कि कलयुग की आदिपुरुष की सीता यानी कृति सेनन विवादों में घिरी हैं,  कृति सेनन पर घर तोड़ने का भी आरोप लग चुका हैं।

कृति सेनन बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी पाइपलाइन में हमेशा रोमांचक परियोजनाएं होती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2014 में एक तेलुगु फिल्म से की और उसी साल हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। कुछ ही वर्षों में, वह सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में से एक के रूप में उभरी हैं। कृति नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। वह ज्यादातर काम पर फोकस करती हैं और अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी नहीं बोलती हैं। इतना ही नहीं वह विवादों से भी दूर रहने की कोशिश करती हैं। हालांकि, एक पब्लिक फिगर के लिए विवादों से बचना काफी मुश्किल होता है।

 

इसे भी पढ़ें: 'हम सस्ते मजदूर हैं! शाहरुख-सलमान जैसी फीस नहीं मिली', मनोज बाजपेयी नेअपने फिल्मी सफर की बताई सच्चाई

 

सुशांत सिंह राजपूत के साथ अफेयर

कृति सेनन कभी भी अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं करती हैं। ऐसा ही उन्होंने तब किया जब वह सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थी। 2015-16 में राब्ता की शूटिंग के दौरान सुशांत और कृति को प्यार हो गया था। सुशांत पहले से ही अपनी पवित्र रिश्ता की को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। जब अंकिता अपनी शादी की योजना बना रही थी, तब सुशांत और कृति सेनन के बीच प्यार परवान चढ़ा। साल 2016 में सुशांत ने अंकिता से अपना छह साल का रिश्ता तोड़ दिया। तब वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड अंकिता ने लगाया था कृति पर घर तोड़ने का आरोप

अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने से काफी परेशान थी। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कई बार अपने दुखों के बारे में बात करती थी। लोखंडे ने कई बार अप्रत्यक्ष रुप से कृति सेनन के उपर निशाना साधा था। सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपना रिश्ता टूटने का कारण अंकिता कृति सेनन को भी मानती थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर