By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2024
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ बुधवार को शादी के बंधन में बंध गये। दोनों की शादी की खबरें पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हालांकि किसी भी अभिनेता या उनके करीबी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई।