Maharashtra Election Result 2024: NCP के राज्य प्रमुख सुनील तटकरे की बेटी अदिति को मिली जीत, नवगाने को 82,798 वोटों के अंतर से हराया

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2024

श्रीवर्धन सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार अदिति सुनील तटकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) के उम्मीदवार अनिल दत्तराम नवगाने को हराया। उन्होंने नवगाने को करीब 82,798 वोटों के अंतर से हराया। महायुति गठबंधन के भारी जीत की ओर बढ़ने पर अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों को बधाई दी। य गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस को बधाई दी, क्योंकि महायुति गठबंधन 2024 विधानसभा चुनावों में भारी जीत के करीब पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें: Anushakti Nagar Vidhan Sabha सीट से हारे फहाद अहमद, स्वरा ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- 99% चार्ज कैसे मिल रहीं?

महायुति गठबंधन 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रहा है, महत्वपूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर रहा है, एक सीट जीत रहा है और दोपहर 1:00 बजे तक 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़णवीस के आवास पर भी मिठाइयाँ लायी जाती देखी गईं। इस बीच, भाजपा के मुंबई कार्यालय में खुशी का माहौल था और पार्टी कार्यकर्ता शानदार जीत की उम्मीद में मिठाइयां लेकर आ रहे थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi