कोरोना महामारी में फिल्म उद्योग के कामगारों की वित्तीय मदद करेंगे आदित्य चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2021

मुंबई। फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म उद्योग के दिहाड़ी कामगारों की वित्तीय मदद करने के उद्देश्य से ‘यश चोपड़ा साथी’ पहल शुक्रवार को शुरू की। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण इन कामगारों को वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस पहल के तहत यश चोपड़ा फाउंडेशन फिल्म उद्योग में काम कर रही महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 5,000 रुपये उपलब्ध कराएगा। साथ ही अपने सहयोगी एनजीओ ‘यूथ फीड इंडिया’ के जरिए पूरे महीने कामगारों के चार लोगों के परिवार को राशन वितरित करेगा।

प्रमुख खबरें

सबको खुश करने नहीं बल्कि सही निर्णय लेने के लिए यहां हूं: Gautam Gambhir

Mahindra की कुल Sales अक्टूबर में 9% बढ़कर 1,31,109 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

PM Modi ने Chhattisgarh स्थापना दिवस पर दी बधाई, बोले- माओवाद ग्रस्त इलाके बने विकास के केंद्र

Jaipur में बने गोबर के 10 लाख दीपकों से मॉरीशस में मनेगी Diwali, 16 राज्यों में भी पहुंचे दीए