Aditya Infotech का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 53 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2025

‘सीपी प्लस’ ब्रांड के तहत वीडियो सुरक्षा एवं निगरानी उत्पाद प्रदान करने वाली कंपनी आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 675 रुपये से करीब 53 प्रतिशत उछाल के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 12,180.53 करोड़ रुपये रहा। आदित्य इन्फोटेक के 1,300 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे एवं अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार तक 100.69 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 640-675 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इससे पहले आदित्य इन्फोटेक ने पिछले सप्ताह बड़े (एंकर) निवेशकों से 582 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस