फिर सुर्खियों में Aditya Roy Kapur और Ananya Panday का रिश्ता, डेट नाइट के बाद शुरू हुई चर्चा

By एकता | Jul 23, 2023

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बीते दिन के बाद लग रहा है कि आदित्य और अनन्या अब जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Rekha की Biography में किया गया दावा, फीमेल सेक्रेटरी फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं रेखा?

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे हाल ही में यूरोप से छुट्टियां मना कर वापस मुंबई लौटे हैं। यूरोप ट्रिप से दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीरों में, अनन्या और आदित्य एक दूसरे के साथ रोड पर साइकिल चलाते नजर आए। इसके अलावा दोनों एक दूसरे को बाहों में भरे भी दिखाई दिए। कैफे में एक-दूसरे की आँखों में खोए हुए भी दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थी। दोनों लव बर्ड्स की यूरोप ट्रिप टॉक ऑफ द टाउन थी।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला