कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले आदित्य ठाकरे, गद्दारों को नहीं किया जाएगा माफ, ये सत्य-असत्य की लड़ाई है

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2022

बागी शिवसेना विधायकों निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन पर विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्हें चुनौती दी कि वे आम पार्टी कार्यकर्ताओं को दूर करने की कोशिश करें। उद्धव ने कहा कि बाला साहेब के नाम का दुरुपयोग न करने की अपील होगी।  उद्धव ने कहा मेरा पिता नहीं बल्कि अपने बाप के नाम पर वोट मांगकर दिखाओ। शिवसेना की कार्यकारणी में चार प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक में उद्धव के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है। बैठक में पास किए प्रस्ताव में कहा गया कि शिवसेना मराठी अस्मिता,हिंदुत्व मुद्दे पर बनी रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा विपक्षी दलों को बर्दाश्त ही नहीं कर पाती', महाराष्ट्र संकट पर बोले भूपेश बघेल- जनता सब देख रही

शिवसेना महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के समर्थन में दिल्ली में विरोध मार्च निकालेगी। शिवसेना की दिल्ली इकाई रविवार दोपहर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित नए महाराष्ट्र सदन में विरोध मार्च निकालेगी। 

प्रमुख खबरें

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?