आदित्य ठाकरे को चुना गया शिवसेना उद्धव गुट के विधायक दल का नेता, सुनील प्रभु बने चीफ व्हिप

By अंकित सिंह | Nov 25, 2024

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को सोमवार को मुंबई में पार्टी विधायकों की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने हाल के विधानसभा चुनावों में वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मिलिंद देवड़ा को 8,801 वोटों से हराया। उनकी जीत का अंतर 2019 के पिछले चुनावों की तुलना में कम हो गया, जहां यह 67,427 वोट था।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: शिवसेना ने नहीं छोड़ा है CM पद को लेकर अपना दावा, कहा- चुनाव में हमारी सरकार का चेहरा थे शिंदे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो गठबंधनों में शामिल छह प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें 58 उम्मीदवार एक लाख से अधिक वोट हासिल करने के बावजूद हार गये। इससे सबसे अधिक प्रभावित राकांपा (शरदचंद्र पवार) दिखी। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि ऐसे प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट तथा धीरज देशमुख शामिल हैं। सुनील टिंगरे (राकांपा), संग्राम थोपटे और धीरज देशमुख (दोनों कांग्रेस से) और राम शिंदे (भाजपा) भी भारी समर्थन पाने के बावजूद जीत से चूक गए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.80 लाख या उससे अधिक मतदाता हैं। 

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर दे सरकार: Sharad Pawar

Gold Price Rises | सर्राफा बाजार में जोरदार वापसी: दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानें ताजा भाव

1947 में सिर्फ सियासी आजादी मिली, Cultural Freedom नहीं: Rajnath Singh का बड़ा दावा

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली