Worli Assembly Election: वर्ली सीट पर बढ़ी आदित्य ठाकरे की मुश्किलें, मिलिंद देवड़ा और संदीप देशपांडे ने दिलचस्प बनाया मुकाबला

By अनन्या मिश्रा | Nov 16, 2024

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक वर्ली विधानसभा क्षेत्र है। यहां पर 20 नवंबर को मतदान होना है। वर्तमान समय में इस सीट से शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे विधायक हैं। बता दें कि वर्ली में पांच विधानसभा क्षेत्रों- बायकुला, मालाबार हिल, मुंबादेवी, कोलाबा और शिवड़ी के साथ मुंबई दक्षिण लोकसभा निर्चाचन क्षेत्र का हिस्सा है। साल 1962 में यह सीट स्थापित हुई। यह एक अनारक्षित सीट है, जिसको शिवसेना का गढ़ माना जाता है।

वर्ली सीट के प्रमुख दावेदार 

महाराष्ट्र के वर्ली विधानसभा सीट पर इस बार शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता मिलिंद देवड़ा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संदीप देशपांडे के बीच मुख्य मुकाबला है। ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। जनवरी 2024 में शिंदे गुट के नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़ें: Ratnagiri Assembly Election: क्या रत्नागिरी सीट से फिर जीत का चौका लगाएंगे उदय या उद्धव सेना बदलेगी समीकरण

वर्ली में शिवसेना का दबदबा

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से आदित्य ठाकरे ने सुरेश माने को हराया था। जिन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के आदित्य उद्धव ठाकरे ने वर्ली सीट पर 67,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। साल 2014 में भी इस सीट पर शिवसेना का दबदबा देखने को मिलेगा। उस दौरान सुनील शिंदे ने NCP उम्मीदवार सचिन अहीर को 23,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

शिवसेना बनाम शिवसेना में जंग

बता दें कि साल 1962, 1967 और 1972 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने तीन बार वर्ली सीट से जीत हासिल की थी। वहीं साल 1978 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। वर्ली सीट पर सबसे ज्यादा बार शिवसेना ने जीत हासिल की है। 1990 से लेकर 2004 तक शिवसेना ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। इस बार वर्ली सीट पर शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना (शिंदे) के बीच मुकाबला है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार शिवसेना के किस गुट को जीत मिलती है।

प्रमुख खबरें

मानवता की सेवा के लिए Nita Ambani को KISS Humanitarian Award 2025 से किया गया सम्मानित

अहुर-असुर से आर्य-वेद तक, भारत-ईरान का वो रिश्ता जो अमेरिका-इजरायल चाहकर भी नहीं तोड़ सकते

वैश्विक दबंगई देखने को लाचार संयुक्त राष्ट्र

Faf du Plessis ने बताया KKR की जीत का फॉर्मूला, Eden Gardens की पिच होगी Game Changer?