योगी आदित्यनाथ ने समस्त रामभक्तों की तरफ से PM मोदी से किया राम राम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समस्त रामभक्तों की ओर से राम राम की है। योगी ने ट्वीट किया, प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।। उन्होंने कहा कि श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्री रामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम! 

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का