अंबिकापुर में बोले आदित्यनाथ- कांग्रेस का हाथ, देशद्रोहियों के साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार के आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाला है। सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाला है। कांग्रेस का हाथ, देशद्रोहियों के साथ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ में आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति जितना गंभीर होना चाहिए था नहीं हुआ, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के विधायक की हत्या इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था देखना है तो उत्तर प्रदेश आइए। जब सरकार मौन रहेगी तब अराजकता की स्थिति बनेगी।

योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती तो ऐसा कुछ नहीं होता। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से अपील है वह भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र त्रेतायुगीन स्मृतियों से जुड़ा हुआ है। यह लोकसभा सीट भगवान राम से जुड़ा हुआ है। भगवान राम अयोध्या से लेकर छत्तीसगढ़ तक स्मृतियों से जुड़े हैं। लेकिन आज भी कुछ लोग हैं जो राम के अस्तित्व को नकारते हैं। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने का काम कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। राम सेतु तोड़ने और राम पर सवाल उठाने वाले लोग कांग्रेस के लोग हैं, इसलिए अब समय आ गया है जब राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले लोगों को बता दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: मनमोहन सरकार पर बरसे योगी, बोले- वर्ग विशेष के लिए काम करती है कांग्रेस

योगी ने कहा कि एक भारत और श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोककल्याणकारी योजनाएं अब खत्म हो रही हैं। पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार में चलाई जा रही योजनाओं से जनता को वंचित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में चल रहीआयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं को कांग्रेस की माफ़िया राज खत्म करने पर तुली है। छत्तीसगढ़ में फिर से खनन माफिया, भू माफिया हावी हो गया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस-SP-BSP को अली पर विश्वास, हमें बजरंग बली पर भरोसा: योगी

योगी ने कहा कि हम किसानों के खाते में पैसा देना चाहते हैं, लेकिन राज्य की कांग्रेस की सरकार मदद नहीं कर रही है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुलता वाले अंबिकापुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री रेणुका सिंह को टिकट दी है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के विधायक खेलसाय सिंह से है। इस सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना

Nepal Flood: अमेरिका देगा 3.1 करोड़ डॉलर की मदद, पुल निर्माण और राहत कार्य में मिलेगी सहायता