आदित्यनाथ ने लोहिया की भविष्यवाणी का दिया हवाला, कहा- 25 साल तक शासन करेंगे मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दावा किया कि गरीबों को शौचालय और ईंधन मुहैया कराने के अपने कदम के चलते नरेंद्र मोदी का अगले कई सालों तक देश चलाना तय है। आदित्यनाथ ने एक साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि भाजपा प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 74 पर जीत हासिल करेगी, जो 2014 में उसकी जीती गई सीटों से तीन ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का सपना पूरा किया और 2019 के चुनावों के बाद भाजपा स्पष्ट बहुमत से साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “डॉ. लोहिया ने संसद में श्रीमती इंदिरा गांधी जी से कहा था कि यह देश गांवों में निवास करता है। जिस दिन देश में हर गरीब के घर में शौचालय और ईंधन की उसकी जरूरत पूरी होगी, जो भी प्रधानमंत्री होगा वह कम से कम 25 साल तक राज करेगा।” उन्होंने कहा कि लोहिया ने 1966 या 1967 में तब प्रधानमंत्री से ये बातें कही थीं लेकिन उनकी यह इच्छा अब जाकर पूरी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार आने पर देशद्रोह कानून को और सख्त करेंगेः राजनाथ सिंह 

हाल में भाजपा ने जिन निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था उनका जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया, “भाजपा गोरखपुर, फूलपुर, अमेठी, आजमगढ़ और बदायूं में ये चुनाव जीतेगी और उत्तर प्रदेश में उसकी 74 से ज्यादा सीटें होंगी।” मुख्यमंत्री ने दावा किया, “आजादी के बाद यह पहला मौका है जब गरीब व्यक्ति को घर मिला है, बिजली कनेक्शन और रसोई गैस कनेक्शन मिला है।” आदित्यनाथ ने विरोधी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान लैपटॉप वितरण योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत उनकी सरकार ने गरीबों के फायदे के लिये तकनीक का इस्तेमाल किया। आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी के ‘बबुआ’ से पूछिए कि आपकी लैपटॉप योजना घोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की जड़ थी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी डिजिटल इंडिया नीति आम आदमी को शासन और सुविधाओं से जोड़ती है।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?