तृणमूल कांग्रेस बंगाली संस्कृति का नहीं बल्कि अराजकता का करती है प्रतिनिधित्व: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2021

बर्धमान (पश्चिम बंगाल)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस पर उसके बाहरी-अंदरूनी संबंधी बहस को लेकर निशाना साधते हुए शनिवार को सवाल किया कि उनके नाम के साथ विशेषण जोड़ना और उनके काफिले पर हमला करना क्या पश्चिम बंगाल की संस्कृति का एक हिस्सा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल ही में एक वीडियो में नड्डा के उपनाम का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए दिखी थीं। पिछले साल 10 दिसंबर को दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर के दौरे के दौरान भाजपा प्रमुख के काफिले पर पथराव किया गया था। जेपी नड्डा ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल ने कभी बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं किया, बल्कि वह ‘अराजकता एवं भ्रष्टाचार’ का प्रतीक है। नड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी आपराधिक मनोवृति से काम कर रही है और उसने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस ने कभी बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं किया। वह अराजकता, भ्रष्टाचार एवं जबरन वसूली का प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें