By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020
श्रीनगर। कश्मीर में बृहस्पतिवार को लगातार 36वें दिन भी कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंध जारी रहे जबकि कुछ स्थानों पर प्रतिबंध के उल्लंघन के मद्देनजर अधिकारी लॉकडाउन को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़े निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने घाटी में अधिकांश स्थानों पर मुख्य सड़कों को बंद कर दिया है और लॉकडाउन में लोगों की अनावश्यक आवाजाही की जांच करने के लिए कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए है। प्रशासन ने कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों सहित आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है और केवल वैध आवाजाही पास वाले व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति है।