Kashmir में दिन-रात समाचारों की चिंता करने वाले Media के स्वास्थ्य की चिंता कर रहा प्रशासन

By नीरज कुमार दुबे | Aug 23, 2023

पत्रकार को समाचार जल्द से जल्द देने की इतनी चिंता रहती है कि वह अपने स्वास्थ्य की चिंता करना भूल जाता है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रेस सूचना ब्यूरो श्रीनगर ने मीडियाकर्मियों के लिए जो चिकित्सा शिविर आयोजित किया उसको लेकर पत्रकारों में काफी उत्साह भी देखने को मिला। सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मेडिकल चेक-अप के लिए मेडिकल कैंप के अंदर कतार में खड़े हो गये थे। हम आपको यह भी बता दें कि चिकित्सा शिविर श्रीनगर के पारस अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया था।

प्रमुख खबरें

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया