कांगड़ा में कोविड टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दे रहा प्रशासन, चामुंडा तथा ज्वालामुखी मंदिर में भी सुविधा

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 23, 2021

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्तिपीठ ज्वालामुखी तथा चामुंडा मंदिर परिसर में ही श्रद्वालुओं तथा कर्मचारियों को कोविड टेस्ट की सुविधा मिलेगी इस बाबत शुक्रवार को चामुंडा तथा ज्वालामुखी में कोविड टेस्ट सेंटर खोल दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ज्वालामुखी में कोविड टेस्टिंग सेंटर में अस्सी लोगों को सेंपल लिए गए जबकि चामुंडा में 50 लोगों के कोविड सेंपल एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड टेस्टिंग पर विशेष बल दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पेगासस जासूसी मामला: भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के रवैए पर साधा निशाना, कही यह बात 

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में हवन, भजन, विवाह और मुंडन संस्कार तथा जागरण की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अभी भी कोविड से बचाव की जरूरत है। कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं जबकि लोगों को भी कोविड प्रोटाकॉल का पूरा ध्यान रखना चाहिए उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण स्तर पर भी कोविड को लेकर रेंडम सेंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संपर्क सूची के आधार पर भी सुचारू टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा

Dhaka University संग्रहालय में Muhammad Ali Jinnah की तस्वीरें लगने पर विवाद, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित