बोरवेल में फंसे मासूम प्रह्लाद को बचाने में लगा प्रशासन, मध्य प्रदेश में ओरछा के पास की घटना

By दिनेश शुक्ल | Nov 05, 2020

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बोरवेल के गडढे में गिर चार साल के प्रहलाद को बचाने की मुहिम पिछले 36 घंटों से लगातार जारी है। बच्चे को बचाने के लिए सेना भी बचाव अभियान में लगी हुई है। निवाड़ी जिले के सेतपुरा गांव में हरिकिशन का चार साल का बेटा प्रहलाद बुधवार को खेत में खोदे गए बोरवेल में गिर गया था।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बिजली कंपनियां टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में, उपभोक्ताओं पर बढे़गा बोझ

बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई लगातार दी जा रही है। वही लगातार 36 घंटे से बच्चे को सुरक्षित निकलाने का अभियान जारी है। सेना के दल के साथ अन्य दल राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं। प्रहलाद जिस बोरवेल के गड्ढे में गिरा है उसके समानांतर खुदाई की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चे के सुरक्षित निकालने की कामना करते हुए कहा, ओरछा के सेतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे मासूम प्रह्लाद को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सेना बचाव कार्य में जुटी है। मुझे विश्वास है कि शीघ्र प्रह्लाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जायेगा। ईश्वर बच्चे को दीघार्यु प्रदान करें, आप और हम सब मिलकर प्रार्थना करें।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी