बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, मयंक वरवडे पटना डिविजन के आयुक्त बनाये गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों में तैनात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया या उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के आयुक्त और 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) कुमार रवि को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को अगली व्यवस्था तक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अधिसूचना के अनुसार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (डीईएफसीसी) सचिव बंदना प्रेयसी को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने बिहार कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी है।

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप