दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल: 39 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2025

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत सचिव स्तर के आईएएस अधिकारियों समेत 39 अधिकारियों के विभाग बदल दिए। पांडुरंग पोल (2004 बैच) को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विजय कुमार बिधूड़ी (2005 बैच) को शहरी विकास सचिव नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। साथ ही, स्थानांतरित किए गए अधिकांश दानिक्स अधिकारियों को जिलों में अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) और उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर भेजा गया है।

स्थानांतरण और नियुक्तियों की सूची के अनुसार, वित्त आयुक्त प्रशांत गोयल (आईएएस 1993) को अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) और दिल्ली वित्त निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमुख सचिव (सतर्कता) संदीप कुमार (आईएएस 1997) दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे। सचिव (राजस्व)-सह-मंडलायुक्त नीरज सेमल (आईएएस 2003) को सचिव (ऊर्जा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमुख खबरें

बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र