By अनन्या मिश्रा | Nov 06, 2023
इन दिनों बदलते रहन-सहन और खानपान का हमारे लाइफस्टाइल को काफी खराब कर चुकी है। जिसका असर अब हमारी सेहत पर भी साफ तौर पर नजर आने लगा है। बता दें कि इस बदलती लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द और ऐंठन की वजह से काफी ज्यादा परेशानी होती है।
अदरक
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अदरक को औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर एक कप पानी में उबाल लें। फिर इसे खाना खाने के बाद दिन में तीन बार पिएं। आज चाहें तो इस पानी में थोड़ी सी शक्कर भी मिला सकते हैं। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी।
अजवाइन
अजवाइनपेट से संबंधी कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। वहीं पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं में गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ जाती है। जिसकी वजह से पेट दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में इस दर्द से निजात पाने के लिए गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक मिलाकर खाने से फौरन आराम मिलता है। इसके अलावा आप गाजर, चुकंदर और खीरे के जूस में अजवाइन मिलाकर खा सकती हैं।
तुलसी
तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह एक पेन किलर के तौर पर काम करती है। तुलसी का सेवन पीरियड्स के दर्द से आपको राहत दे सकता है। तुलसी में मौजूद कैफीक एसिड दर्द और ऐंठन से राहत देने का काम करती हैं। इसके लिए आप चाय में तुलसी के पत्ते डालकर इसका सेवन कर सकती हैं। या फिर तुलसी के 7-8 पत्तियों को आधा कप पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकती हैं।
हल्दी का दूध
हल्दी वाला दूध अपने एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दी वाला दूध आपको पीरियड्स के दर्द से भी राहत देता है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती हैं और पेट दर्द में आराम मिलती हैं। इसलिए पीरियड्स आने के पहले से आपको रोजाना हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इससे आपको पेट दर्द नहीं होगा। साथ ही इसके सेवन से आप अन्य बीमारियों से भी दूर रहेंगी।
पपीता
पीरियड्स के दौरान अधिकतर महिलाओं को ठीक से फ्लो न होने वजह से भी दर्द की समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में इस दर्द से राहत दिलाने में पपीता आपकी मदद कर सकता है। पीरियड्स के दौरान पपीते का सेवन करने से फ्लो अच्छा होता है और दर्द नहीं होता है।
गर्म पानी की थैली
पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी से सिंकाई भी कर सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी की थैली से पेट और कमर की सिंकाई करें। इससे आपको दर्द में फौरन आराम मिलेगा।