प्रेगनेंट हुई तो NBA के स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा, एडल्ट फिल्म अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा

By एकता | Sep 04, 2022

अमेरिकी अभिनेत्री लाना रोड्स, जो एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में एक चौकाने वाला खुलासा किया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, अभिनेत्री ने नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों को अच्छा समझती थीं लेकिन उनके एक स्टार खिलाड़ी ने उन्हें प्यार में धोखा दिया था। अभिनेत्री के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके बच्चे के मिस्ट्री डैड को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: Jennifer Lopez ने शेयर की अपनी शादी की पहली तस्वीर, 2003 से Ben Affleck को कर रही थी डेट

रोड्स के बेशक अपने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया, लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशंसकों ने इसका अनुमान लगाना शुरू कर दिया। प्रशंसकों का सबसे ज्यादा ध्यान NBA के दो स्टार खिलाड़ी ब्लैक ग्रिफिन (Blake Griffin) और केविन डुरंट (Kevin Durant) पर गया। लेकिन ज्यादातर लोगों को केविन डुरंट पर शक हैं क्योंकि अभिनेत्री ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि उन्होंने जिस खिलाड़ी को डेट किया था उसकी राशि तुला थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर