चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए आडवाणी ने मोदी को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी ने आम चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रचंड जीत के लिये बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने चुनाव प्रबंधन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रयासों की सराहना की जिनके प्रयासों से प्रत्येक मतदाता तक संदेश पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सका। 

आडवाणी ने अपने संदेश में कहा, ‘‘चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व जीत दिलाना सुनिश्चित कराने के लिये नरेन्द्र भाई मोदी को हृदय से बधाई। भाजपा अध्यक्ष अमित भाई शाह और पार्टी के सर्भी समर्पित कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित कराने के लिये काफी परिश्रम किया ताकि देश के प्रत्येक मतदाता तक भाजपा का संदेश पहुंचाया जा सके।’’

इसे भी पढ़ें: आदित्यनाथ ने लोहिया की भविष्यवाणी का दिया हवाला, कहा- 25 साल तक शासन करेंगे मोदी

उन्होंने कहा कह यह अपने आप में शानदार अनुभव है कि भारत जैसे बड़े एवं विविधतापूर्ण देश में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई और इसके लिये इस प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों एवं एजेंसियों को बधाई। आडवाणी ने कहा,‘‘ हमारा महान देश उज्जवल भविष्य के साथ आगे बढ़े।’’

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार