केजरीवाल की तस्वीर के बिना अखबारों में विज्ञापन, भड़की AAP, आतिशी ने अधिकारियों को जारी किया नोटिस

By अंकित सिंह | Aug 22, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और नौकरशाही के बीच ताजा टकराव में, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के बिना एक अखबार में विज्ञापन जारी करने के लिए सूचना एवं प्रचार विभाग के सचिव और निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में आतिशी ने अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर यह बताने को कहा कि विज्ञापन की लागत उनके वेतन से क्यों न वसूल की जाए, क्योंकि यह विज्ञापन प्रभारी मंत्री की मंजूरी के बिना प्रकाशित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: अचानक शरद पवार से मिलने पुणे पहुंचीं सुनीता केजरीवाल, जानें क्या हुई दोनों के बीच बात

मुख्यमंत्री केजरीवाल वर्तमान में आबकारी नीति मामले के सिलसिले में 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं। 15 अगस्त को अखबारों में प्रकाशित इस विज्ञापन में केजरीवाल की तस्वीर नहीं थी और यह दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित आकार से भी छोटा था। 14 अगस्त को आतिशी ने विभाग को पिछले साल की तरह पूरे पेज का विज्ञापन देने का निर्देश दिया और केजरीवाल की तस्वीर वाली रचनात्मक योजना को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के मुखिया हैं और उनकी तस्वीर लोकतंत्र और स्वतंत्रता के मूल्यों का प्रतीक है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने Nitish Kumar को बिहार के 10 सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिनाया

India vs West Indies निर्णायक T20I बेंगलुरु में बारिश से धुला, 2-2 पर छूटी सीरीज

Bhagwant Mann के फ्रांस दौरे पर BJP का तंज, पंजाब संकट में और सीएम मना रहे जन्मदिन

लद्दाख में निर्वाचित संस्था के गठन को केंद्र प्रतिबद्ध, 22 अक्टूबर को फिर होगी बातचीत