विज्ञापन क्षेत्र की आय 2024 तक एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंचेगी: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2022

नयी दिल्ली| भारतीय विज्ञापन क्षेत्र का राजस्व 2024 तक एक लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह क्षेत्र सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘हमारा अनुमान है कि मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र 2022 में 17 प्रतिशत बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपये (25.2 अरब डॉलर) का हो जाएगा और महामारी-पूर्व 2019 के स्तर पर पहुंच जाएगा। उसके बाद 2024 तक इसके 11 प्रतिशत की दर से बढ़ने और 2.32 लाख (30.9 अरब डॉलर) के स्तर पर पहुंचने की संभावना है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन सबसे बड़ा खंड बना हुआ है लेकिन डिजिटल मीडिया अपनी स्थति मजबूत करते हुए दूसरे स्थान पर है। उसके बाद प्रिंट का स्थान होगा।

विज्ञापन के बारे में इसमें कहा गया है कि कोविड-19 से जुड़ी बाधाओं के बावजूद विज्ञापन आय में 2021 में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि 2020 में इसमें 29 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, विज्ञापन क्षेत्र के संचयी रूप से 12 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान है और 2024 तक इसका बाजार एक लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Japan Open में PV Sindhu का जलवा, Satwik-Chirag को चोट का बड़ा झटका

Researchers Fellowship: देश-विदेश के वैज्ञानिकों को मिलेगी High-Tech Lab, इनोवेशन के लिए ऐसे करें आवेदन

UP में Congress-SP गठबंधन में बड़ी दरार: Imran Masood बोले- सपा को मुस्लिम नेता पसंद नहीं

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की, एक भारतीय की मौत