ब्रिटेन में सार्वजनिक परिवहन में लोगों को मास्क लगाने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2020

लंदन। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये लगाए गए लॉकडाउन को लेकर एक नए दस्तावेज में ब्रिटिश सरकार द्वारा जारी नए दिशानिर्देश में पाबंदियों में सोमवार से “मामूली” रियायत का जिक्र है और लोगों को यह सलाह भी दी गई है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान अपना चेहरा मास्क से ढकें। स्कॉटलैंड प्रशासन ने जहां पहले ही चेहरे पर मास्क लगाने की अनुशंसा की है यह पहला मौका है जब ब्रिटिश सरकार ने इसे अपने तय दिशानिर्देशों का हिस्सा बनाया है जो प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा रविवार रात को इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिये घोषित “सशर्त योजना” का हिस्सा है। 

करीब 50 पन्नों के इस दिशानिर्देश में कहा गया है, “क्योंकि अब और लोग काम पर लौट रहे हैं ऐसे में घर के बाहर लोगों की आवाजाही ज्यादा होगी।” इस दस्तावेज में कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों को हटाए जाने की रूपरेखा है। इसमें कहा गया, “बढ़ती आवाजाही के मायने यह हैं कि सरकार अब लोगों को यह सलाह दे रही है कि अपने चेहरों को ढककर रखें क्योंकि हर बार सामाजिक दूरी के दायरे का पालन करना संभव नहीं होता और वे उन लोगों के संपर्क में आते हैं जिनसे वे अक्सर नहीं मिलते, उदाहरण के लिये सार्वजनिक परिवहन या कोई दुकान।” जॉनसन ने रविवार को अपने संबोधन और सोमवार को संसद में दिये एक बयान में तीन चरणों वाली योजना का उल्लेख किया था।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट