नायब तहसीलदार के खिलाफ लामबंद हुए अभिभाषक, कलेक्टर ने हटाया

By दिनेश शुक्ल | Dec 10, 2020

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नायब तहसीलदार कोतमा पंकज नयन तिवारी को हटाने को लेकर अभिभाषक लाबंद हो गए और उन्होंने हड़ताल कर दी। जिसके बाद नायब तहसीलदार का स्थानांतरण प्रशासन द्वारा उमरिया कर दिया गया। जिसके बाद अभिभाषक संघ कोतमा के सदस्यों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करते हुए कामकाज प्रारंभ किया है। अधिवक्ताओं द्वारा धरना समाप्त कर नायब तहसीलदार का स्थानांतरण किए जाने पर प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे सत्य व न्याय की जीत बताया।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के रतलाम में अलग-अलग कारणों से छ: लोगों की मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम

जिसके विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए अभिभाषक संघ ने 02 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल आरम्भ कर दी थी। अभिभाषक संघ के संयोजक सतीश गौतम ने बताया कि कलेक्टर द्वारा नायब तहसीलदार को हटा देने के बाद हमने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी है। लेकिन कलेक्टर से विभिन्न बिन्दुओं पर लगाए गए आरोप की जांच कराने और दोषी नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है। जिसके लिए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। वही अब फिर से कोतमा राजस्व अतंर्गत कोतमा, बिजुरी और आमाडांड वृत में कार्य प्रारंभ हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा