पाकिस्तान छोड़कर जा रहे अफगानिस्तान के नागरिकों को हो रही है भोजन और पानी की कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2023

 गिरफ्तारी और निर्वासन से बचने के लिए पाकिस्तान छोड़कर जा रहे अफगानिस्तान के नागरिक सीमा पार करने के बाद भोजन, पानी, उचित आश्रय और शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी के कारण बेहद कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और खुले में सोने को मजबूर हैं।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नागरिकों के देश छोड़ने के लिए 31 अक्टूबर की समय सीमा निर्धारित की थी और ऐसा न होने की सूरत में उन्हें नयी प्रवासी निरोधी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया जाता। अफगानिस्तान के नागरिक तोरखम और चमन इलाके से सीमा पार कर पाकिस्तान छोड़ रहे हैं।

तालिबान ने इन लोगों के रहने के लिए दूसरी तरफ शिविर स्थापित किए हैं, जबकि वे अफगानिस्तान में अपने मूल स्थान पर जाने का इंतजार कर रहे हैं। सहायता समूहों ने कहा कि तोरखम में वापस आए लोगों को ठहराने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

पीने का पानी पर्याप्त नहीं है, बिजली व्यवस्था नहीं है और कोई शौचालय नहीं है। लोगों के खुले में शौच करने के कारण वहां बहुत गंदगी है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां और सहायता समूह हर दिन अफगानिस्तान में प्रवेश करने वाले हजारों लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं से युक्त शिविर स्थापित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद