अफगानिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान में काम कर रही तीन महिलाओं की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में पोलियो उन्मूलन के लिये शुरू किये गए नए अभियान के एक दिन बाद ही पूर्वी अफगानिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकरण अभियान में काम कर रही तीन महिलाओं को मंगलवार को हमलावरों ने मार डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नांगरहर प्रांत में पुलिस के प्रवक्ता फरद खान ने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में दो अलग-अलग घटनाओं में इन महिलाओं की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला संख्या-7 में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या की गई जबकि तीसरी महिला की हत्या जिला संख्या-4 में की गई। गवर्नर कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय मूल के डॉ विवेक मूर्ति ने ली अमेरिकी सर्जन जनरल के रूप में शपथ

मीडिया से बात करने के लिये अधिकृत नहीं होने की वजह से अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं किया। इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा हमलों में हाल में तेजी देखी गई है। आईएस आतंकियों ने शियाओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर रखी है और देश में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं। सरकार ने सोमवार को देश भर में पोलियो उन्मूलन के लिये एक और दौर के अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत पांच साल से कम उम्र के 96 लाख बच्चों को पोलियो की दवा दी जानी थी। पिछले साल पोलियो के 54 नए मामले सामने आने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। पोलियो के 2020 में सामने आए नए मामले 2001 में तालिबान सरकार के खत्म होने के बाद से सबसे ज्यादा हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अफगानिस्तान और उसका पड़ोसी पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो अब भी बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar