ईद के मौके पर अफगानिस्तान ने किया तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2018

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने ईद अल फित्र के मौके पर राष्ट्र को संबोधित किया और इसमें तालिबान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा की। ईद उल फित्र के साथ रमजान का पवित्र महीना खत्म हो जाता है। संघर्ष विराम शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है और तीन दिन तक जारी रहेगा।

इससे पहले सोमवार को काबुल में आयोजित शांति सम्मेलन में मौलवियों ने भी आतंक के खिलाफ फतवा जारी किया था। उन्होंने कहा था, ‘शरिया और इस्लामिक कानूनों में सभी तरह की जंग नाजायज हैं। यह मुस्लिमों का खून बहाने के अलावा और कुछ नहीं है।’ लेकिन इस फतवे के बाद इस शांति सम्मेलन पर आत्मघाती हमला हो गया था। इसमें सात मौलिवियों और चार सुरक्षाकर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

GeM portal से रक्षा क्षेत्र की खरीद 1.35 लाख करोड़ रुपये पार, Piyush Goyal ने दी जानकारी

HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

Tiger Shroff Durand Cup मैच में नहीं खेलेंगे, काम की प्रतिबद्धता बनी वजह

Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे