अफगानिस्तान की गुजरगाह मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला, इमाम समेत 20 लोगों की हुई मौत

By अनुराग गुप्ता | Sep 02, 2022

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि हेरात प्रांत के गुजरगाह मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। जिसमें 20 लोगों की मौत गई। जबकि 200 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जुमे की नमाज के दौरान हुए धमाके में मस्जिद के इमाम मुजीब रहमान अंसारी की भी मौत हो गई।

मस्जिद के भीतर हुआ धमाका

इसी बीच हेरात प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने धमाके की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमाका मस्जिद के भीतर उस वक्त हुआ जब जुमे की नमाज हो रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फिदायीन हमले में मुजीब रहमान अंसारी और उनके कुछ गार्ड समेत कई नागरिकों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 60 लाख लोग हो सकते हैं अकाल से प्रभावित:संयुक्त राष्ट्र 

आपको बता दें कि मुजीब रहमान अंसारी को तालिबान का समर्थक बताया जाता है। उन्होंने कुछ महीने पहले तालिबान के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो भी सरकार के खिलाफ बात करता है उसका सर तन से जुदा कर देना चाहिए। ऐसे में मुजीब रहमान अंसारी की मौत तालिबान सरकार के लिए बड़ा झटका है।

प्रमुख खबरें

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, मोदी जी, UPI टैक्स वापस लीजिए

जिनपिंग के चीन पहुंचते ही भारत बॉर्डर से हटे सैनिक! ट्रंप रह गए हैरान

Ramayana का नया गाना आते ही Manoj Muntashir का मास्टरस्ट्रोक! इंस्टाग्राम पर शेयर किया आदिपुरुष का राम सिया राम, टाइमिंग पर छिड़ी चर्चा

अमेरिका के साथ मिलकर क्या कुछ बड़ा प्लान कर रहा भारत? अचानक पाक बॉर्डर के पास उतरे 600 US सोलर्जस