Afghanistan में महिलाओं के विश्वविद्यालयों में पढ़ने पर प्रतिबंध: तालिबान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2022

काबुल। अफगानिस्तान में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना आने तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तालिबान सरकार की एक बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की गई। उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशमी द्वारा साझा किए गए पत्र में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को प्रतिबंध जल्द से जल्द लागू करने और प्रतिबंध लगाने के बाद मंत्रालय को सूचित करने को कहा है। हाशमी ने अपने पत्र को ट्वीट भी किया और ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक संदेश में इसकी सामग्री की पुष्टि की।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।