मानवीय संकट का सामना कर रहा अफगानिस्तान,अमेरिका करेगा मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

वाशिंगटन।अफगानिस्ताान में तालिबान के शासन के अधीन गंभीर मानवीय संकट का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए अमेरिका 14.4 करोड़ डॉलर देगा। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को बताया कि सहायता स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय और गैर-सरकारी मानवीय संगठनों को सीधे प्रदान की जाएगी, जिनमें शरणार्थियों से जुड़ा संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), अंतरराष्ट्रीय आव्रजन संगठन (आईओएम) और विश्व स्वास्थ्य संगठन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: तालिबान का सिखों को अल्टीमेटम, इस्लाम कबूल कर लो या फिर देश छोड़ दो, IFFRAS ने जताई नरसंहार की आशंका

ब्लिंकन ने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान के पड़ोसियों ने लंबे समय से दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लंबी शरणार्थी स्थितियों में से एक का सामना किया है। उन्होंने इन देशों को धन्यवाद दिया और उनसे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की मांग करने वाले अफगान के लोगों के लिए अपनी सीमाएं खुली रखने का आग्रह किया। ब्लिंकन ने कहा, ‘‘इस नई मानवीय सहायता के जरिए, हम अफगान शरणार्थियों को सुरक्षा प्रदान करना और इस क्षेत्र में अपने भागीदारों का समर्थन करना जारी रखेंगे। साथ ही हम अफगानिस्तान में भी जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव