Afghanistan Earthquakes | अफगानिस्तान में 24 घंटे के अंदर तीन बार कांपी धरती, देश में भूकंप से सदमे में लोग

By रेनू तिवारी | Jan 12, 2024

12 जनवरी को तड़के अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आने के कुछ घंटों बाद अफगानिस्तान में एक नया भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, ताजा भूकंप सुबह 9.40 बजे आया और 180 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले भूकंप सुबह 4.51 बजे आया और 17 किलोमीटर की गहराई पर था। क्षति या हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं थी। कल दोपहर 2.50 बजे अफगानिस्तान के इसी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों, पाकिस्तान के लाहौर और पुंछ सहित जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें: President Murmu ने Swami Vivekananda की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

उन्होंने कहा कि आज भी उस दिन मची चीख-पुकार उनके कानों में गूंजती है। चाहकर भी वह इस खौफ से नहीं निकल पा रहे हैं। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को हबीब ने बताया, ‘‘इस मिट्टी और धूल को देखकर उस दिन की घटना की याद ताजा हो जाती है। इसका बच्चों के मस्तिष्क पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। कभी-कभी मैं उनका ध्यान भटकाने और भूकंप के बारे में भूलने के लिए (उनकी मदद के तौर पर) उनके साथ खेलता हूं। लेकिन वे इसे भूल नहीं पा रहे हैं।’’ जिंदा जान में इस कड़कड़ाती ठंड में सिर छिपाने के लिए लोगों के पास तंबू ही एकमात्र सहारा हैं, लेकिन आंधी-तूफान इन्हें भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter