श्रीलंका से छह विकेट से हारा अफगानिस्तान, अंतिम चार की दौड़ से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2022

स्पिनर वानिंदु हसरंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और धनंजय डिसिल्वा के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने टी20 विश्वकप के सुपर-12 के मैच में मंगलवार को यहां अफगानिस्तान को नौ गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराया। श्रीलंका ने इस जीत से जहां सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी वहीं अफगानिस्तान अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गया है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसकी टीम आखिर में आठ विकेट पर 144 रन ही बना पाई।

कुसाल मेंडिस (25) ने हालांकि अगले ओवर लगातार दो चौके लगाए जिससे श्रीलंका ने पावरप्ले में एक विकेट पर 28 रन बनाए। राशिद खान (31 रन देकर दो विकेट) ने अपने पहले ओवर में ही मेंडिस को आउट कर दिया। इस स्टार स्पिनर के अगले ओवर में हालांकि 14 रन बने जिसमें धनंजय का एक चौका और एक छक्का शामिल है। धनंजय ने मोहम्मद नबी के अगले ओवर में भी छक्का जड़ा। धनंजय ने चरित असलांका (19) के साथ 54 रन और भानुका राजपक्षे (18) के साथ 42 रन की साझेदारी करके श्रीलंका को जीत दिलाई। इससे पूर्व मैच के पहले दो ओवरों में गेंद स्विंग कर रही थी लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज पावर प्ले के ओवरों में अपनी लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाए।

इसे भी पढ़ें: शुरू हुई वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी, रोहित की जगह इसे बनाया जा सकता है कप्तान

गुरबाज ने इस बीच आक्रामक रवैया अपनाया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कासुन रजिता पर छक्का लगाया और इसके बाद भी अपने तूफानी तेवर जारी रखे जिससे अफगानिस्तान ने पावर प्ले के छह ओवरों में 42 रन बनाए। पावर प्ले के तुरंत बाद कुमारा ने हालांकि श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। गुरबाज बड़ी पारी खेलने की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन कुमारा ने उनके बल्ले और पैड के बीच से गेंद निकालकर उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद स्पिनरों ने जिम्मा संभाला और रन गति पर अंकुश लगाया।

गनी ने इस बीच कुमारा पर लांग ऑफ पर छक्का लगाया।इसके बाद उन्होंने हसरंगा पर छक्का लगाने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर कैच थमा दिया। कुमारा ने इसके बाद इब्राहिम जादरान (22) के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया। कप्तान मोहम्मद नबी (13) भी देर तक नहीं टिक पाए। श्रीलंका का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं था लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान अंतिम 30 गेंदों पर केवल 40 रन बना पाया और इस बीच उसने पांच विकेट गंवाए।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत