जश्न में डूबा अफगानिस्तान, दुनिया ने बांधे टीम की तारीफों के पुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2024

काबुल। दिग्गजों को जमींदोज करके टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि ने पूरे देश को जश्न में सराबोर कर दिया और लोग सड़कों पर खुशियां बांटने निकल पड़े। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के वर्षाबाधित मैच में अफगानिस्तान ने आठ रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही उसने आस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज को भी बाहर कर दिया। इससे पहले ग्रुप चरण में उसने न्यूजीलैंड को हराया था। 

चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा ,‘‘ अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना अतुलनीय है। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया। यह जीत आपकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की देन है। आपकी प्रगति पर गर्व है।’’ आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टॉम मूडी ने टीम को बधाई देते हुए कहा ,‘‘ क्या शानदार मैच था। अफगानिस्तान टीम को बधाई।’’ 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ ब्रायन लारा थे जिन्हें हमारे सेमीफाइनल में पहुंचने का यकीन था : Rashid Khan

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा ,‘‘क्या शानदार जीत। न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचना। इसे ही तरक्की कहते हैं। बधाई हो।’’ युवराज सिंह ने लिखा ,‘‘ शानदार नजारा। जबर्दस्त जीत। रोमांचक मैच। जज्बातों का सैलाब। पठान पहली बार सेमीफाइनल में। नवीनुल हक का मैच विनिंग प्रदर्शन। बेजोड़ क्रिकेट।

प्रमुख खबरें

US-Israel ने कर दिया Kharg Island पर हमला, राष्ट्रपति Pezeshkian बोले- हर ईरानी जान देने को तैयार, तुर्की में Israeli Consulate के बाहर फायरिंग

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?