अफगानिस्तान के उप-राष्ट्रपति ने खोली पाकिस्तान की पोल! बताया कैसे कर रहा तालिबान की मदद

By निधि अविनाश | Jul 16, 2021

अफगानिस्तान के उप-राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने कहा कि, पाकिस्तान वायु सेना ने अफगान सेना और वायु सेना को आधिकारिक चेतावनी जारी की है कि स्पिन बोल्डक क्षेत्र से तालिबान को हटाने के किसी भी कदम का पाकिस्तान वायु सेना द्वारा सामना किया जाएगा और उसे खदेड़ दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह आरोप लगाया है कि,पाक वायु सेना अब तालिबान को कुछ इलाकों में नजदीकी हवाई सहायता मुहैया करा रही है। अफगानिस्तान के उप-राष्ट्रपति ने यह अपने ऑफिशियल ट्वीट से इसकी जानकारी दी है।

गौरतलब है कि, इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के शहर क्वेटा में तालिबानी झंडे लहराए जाने की वीडियो सामने आई थी। अमेरिकी सेना और नाटो सेना के अफगानिस्तान से हट जाने के बाद से हिंसा काफी बढ़ गई है। तालिबान ने यह दावा करते हुए कहा है कि, उसने अफगानिस्तान का 80 फीसदी इलाका कब्जा कर लिया है।

वहीं भारत के  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को ताशकंद में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और युद्धग्रस्त देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद वहां तेजी से बिगड़ रही स्थिति पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और विकास के प्रति भारत का समर्थन दोहराया।यह बैठक एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर हुई। 

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत