श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब गया था डॉक्टर के पास, दोनों के बीच हुई बातचीत का हुआ खुलासा

By रितिका कमठान | Nov 16, 2022

देशभर में सनसनी मचाने वाले श्रद्धा वाकर मर्डर मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। मोहब्बत से शुरू हुई कहानी का खूनी अंजाम देखकर हर कोई खौफ में है। वहीं इस मामले में अब एक डॉक्टर की भी एंट्री हुई है। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब जब उसके शव के टुकडे कर रहा था, उस दौरान आफताब के हाथ में चोट लग गई थी। अब जिस डॉक्टर ने आफताब की इस चोट का इलाज किया था, उन्होंने भी बयान दिया है। ये डॉक्टर अनिल सिंह है, जिन्होंने बताया कि आफताब ने मई के महीने में उनसे मुलाकात की थी। 

उन्होंने बताया कि आफताब का इलाज करने के दौरान वो उससे बात करते रहे। इस दौरान आफताब उन्हें काफी साहसी और आत्मविश्वासी प्रतीत हुआ था। डॉक्टर के मुताबिक आफताब इस दौरान अंग्रेजी में बातचीत करता रहा। उसने ये भी बताया था कि वो मुंबई से दिल्ली आया है ताकि उसे यहां आईटी क्षेत्र में अधिक अवसर मिल सकें।

डॉक्टर को नहीं हुआ संदेह

आरोपी द्वारा इस तरह आत्मविश्वास से कई गई बातचीत और उसके हाव भाव के कारण डॉक्टर को इस बात का शक नहीं हुआ कि आफताब आरोपी है। डॉक्टर ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि उसे संदेह नहीं हुआ कि वो किसी की हत्या कर हाथ में लगी चोट का इलाज कराने आया है। बता दें कि डॉक्टर की फीस और दवाई के खर्च का भुगतान करने के लिए आफताब ने ऑनलाइन पेमेंट की थी।

आरोपी ने देखी थी कई सीरीज

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने से पहले कई तरह की सीरीज देखी थी। वो क्राइम और थ्रिलर सीरीज की मदद से शव को ठिकाने लगाने के तरीके ढूंढ रहा था। इसके साथ ही उसके हत्या के बाद सबूतों को मिटाने के लिए भी इंटरनेट पर कई वीडियो देखे थे। अपराध करने के बाद उसे छिपाने के लिए उसने काफी वीडियो खंगाले थे। वो लगातार इंटरनेट की सहायता से अपराध को छिपाने में जुटा रहा था।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े