2 साल बाद आज से फिर शुरू हुई रेगुलर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सरकार ने बदले यात्रा के नियम, आप भी जान लीजिए

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 27, 2022

कोरोना महामारी की रफ्तार कम होने के बाद आज से एक बार फिरअंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। बता दें कोरोना महामारी के चलते दो साल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगी थी। DGCA की ओर से  जारी आदेश के मुताबिक, भारत ने नियमित  अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू कर दिया है।  सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा को फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। साथ ही संक्रमण का प्रभाव कम होने के चलते यात्रा गाइडलाइंस में भी कुछ तब्दीलियां की गई हैं।

आपको बताते चलें कि भारत में 23 मार्च 2020 से कोरोना महामारी के चलते सभी तरह की नियमित हवाई उड़ानें प्रतिबंधित कर दी थीं। बाद में घरेलू उड़ानों पर से यह प्रतिबंध हटा लिया गया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लागू रहा। हालांकि सरकार ने जुलाई 2020 में 45 देशों के साथ एयर बबल पैक्ट किया और उनके साथ चुनिंदा उड़ानों को शुरू किया गया। लेकिन आज से एक बार फिर नियमित अंतरराष्ट्रीय  उड़ाने शुरू कर दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

Divyanka-Vivek की शादी के 10 साल, एक्टर ने फोटो शेयर कर बयां किए दिल के जज्बात

Ram Mandir चढ़ावा चोरी Case में हर दिन नए खुलासे! फ़र्ज़ी रसीदों से करोड़ों की वसूली, पुलिस को मिले बड़े सुराग

Abhishek Kumar के थप्पड़ वाले पोस्ट से फैंस को आई Samarth Jurel की याद, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

UNSC की सीट के लिए 57 देशों से भिड़ा भारत, जयशंकर तोड़ेंगे तजाकिस्तान और ओआईसी का चक्रव्यूह!