सुशासन बाबू के बिहार में 20 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं मिला कोई सुराग, 7 पुलसकर्मी पर गिरी गाज, धरने पर बैठे गिरिराज

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

सुशासन बाबू, बिहार में बहार वाले राज्य के मुख्यमंत्री, लॉ एंड ऑर्डर के प्रति सख्त रहने वाले राजनेता नीतीश कुमार के सूबे में सरेराह बंदूक लहराते अंधाधुंध गोलियां चलाते सिरफिरों का सुराग पुलिस को घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिला है। हालांकि धर पकड़ के लिए तीन टीमें बनाईं गई हैं, जो कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गोलीकांड को लेकर विरोध में अब सड़क पर विरोध शुरू हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली बेगूसराय पहुंच गए हैं और नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर हैं। 

बेगूसराय जिले में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति के मारे जाने और नौ अन्य के घायल होने के एक दिन बाद, बिहार पुलिस ने बुधवार को सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। बेगूसराय फायरिंग की घटना पर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि हमने कल की घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया है। सभी संदिग्ध स्थानों पर पड़ोसी जिलों में छापेमारी कर रही टीमें। सीसीटीवी चेक किए गए हैं जिनसे हमें अहम जानकारियां मिली हैं। हाल ही में जेल से छूटे सभी लोगों की पहचान की जा रही है, उनसे आम संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। पेट्रोलिंग कारों की प्रभावशीलता के लिए जाँच की गई है जिसमें कमी पाई गई और 7 पीसीआर ऑपरेटरों को उसी के लिए निलंबित कर दिया गया है। सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है, चेक पोस्ट लगाए जा रहे हैं, सघन चेकिंग जारी है। 5 को रात से ही हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। हम प्राप्त सभी इनपुट पर काम कर रहे हैं। हम सीसीटीवी में दो बाइक पर 4 युवकों को देख सकते हैं जिन्होंने अपराध किया था। 

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर को फिर साथ लाने की कोशिश में जुटे नीतीश! पवन वर्मा से मुलाकात के बाद अटकलों का दौर जारी

धरने पर बैठे गिरिराज 

हर हर महादेव चौक पर केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज धरने पर बैठे हैं। साथ में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। सड़क पूरी तरह जाम हो गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि घटना के लिए सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है।  उन्होंने कहा, “बेगूसराय की घटना बिहार के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जब से महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी है, लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी बिगड़ गई है। एलओपी विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमने चाणक्य के रूप में काम किया और उस 'कुरसी कुमार' (सीएम नीतीश) को चंद्रगुप्त बनाया। उन्होंने 'जंगल राज' को 'जनता राज' कहा है, लेकिन यह उससे बहुत आगे निकल गया है और 'गुंडा राज' बन गया है और फिर वह देश की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया