वंच‍ित बहुजन से 'हाथ'क‍ितना होगा मजबूत? 25 साल बाद BMC चुनाव में कांग्रेस-VBA एक साथ

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2025

बीएमसी चुनाव में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) का एक साथ आना महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। लंबे समय से अलग-अलग राह पर चल रही ये दोनों पार्टियां अब मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। इस गठबंधन का उद्देश्य अल्पसंख्यक, दलित और वंचित वर्गों के साथ-साथ नाराज शहरी मतदाताओं को एकजुट करना बताया जा रहा है। गठबंधन के तहत 28 मनपाओं में उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति को लेकर स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। इसका मतलब है कि हर वार्ड में जमीनी समीकरण, स्थानीय नेतृत्व और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सीट बंटवारे पर फैसला होगा। बीएमसी चुनाव में यह नया समीकरण सत्ताधारी और अन्य विपक्षी दलों के लिए चुनौती बन सकता है और मुंबई की राजनीति में नए समीकरण गढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra civic body polls 2026: निकाय चुनाव में एनसीपी की एकता पर प्रश्नचिन्ह: अजीत-शरद पवार के बीच 'घड़ी' बनाम 'तुरही' का पेंच

बीजेपी को रोकने के लिए दोनों दल आए साथ

वीबीए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धैर्यवर्धन पुडकर ने कहा कि देश को बांटने वाली बीजेपी को रोकने के लिए दोनों दल एक साथ आए है। गठबंधन के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पहला कदम उठाया और शुरुआत से ही सकारात्मक भूमिका निभाई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में वचित बहुजन आघाडी 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वीबीए के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मौकले ने कहा कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चर्चा कभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं होती, लेकिन कहीं न कहीं रुकना पड़ता है। गठबंधन के लिए दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। मुंबई महानगरपालिका के लिए गठबंधन की घोषणा की गई है। तिलक भवन में आयोजित सयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के साथ सचिन सावंत आदि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।