Maharashtra Political Crisis: 25 साल बाद हाथों में घड़ी, शरद पवार अपनी पार्टी का कांग्रेस में कर सकते हैं विलय

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2024

महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आर ही है। कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी गुट का विलय हो सकता है। इसे कांग्रेस की सियासत का भी एक  बड़ा घटनाक्रम माना जा सकता है। करीब ढाई दशक की सियासी सफर के बाद पवार गुट जिसके प्रमुख शरद पवार हैं उनके कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय करने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। 1999 में विदेशी मूल का मुद्दा उठाकर उन्होंने सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। फिर एनसीपी नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। इसके 25 साल बाद अब एनसीपी के कांग्रेस में विलय की खबर सामने आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: अशोक चव्हाण ने क्यों छोड़ी कांग्रेस, संजय निरुपम ने बताई असली वजह, पार्टी पर भी उठाए सवाल

अपने विधायकों और सांसदों से शरद पवार बातचीत करना चाहते थे। उन्होंने बैठक बुलाई। शरद पवार गुट के मंगलदास बंडल ने विलय को लेकर बातचीत की बात कही है। शरद पवार राज्यसभा को लेकर भी इस तरह के कदम उठा सकते हैं। जिस तरह से कांग्रेस में बगावत होने की बात कही जा रही है। कांग्रेस को राज्यसभा में अपना उम्मीदवार भेजना है। जिसमें शरद पवार की मदद ली जा सकती है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्नईथला और शरद पवार की इससे पहले बैठक भी हो चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Sweat और Humidity में भी नहीं खिसकेगी बिंदी, आजमाएं ये Best Beauty Hacks

यह कभी न भूलने वाला पल...जापान के राजदूत ने गंगा में लगाई डुबकी

Delhi IMD Weather Alert | देशभर में बदला मौसम का मिजाज! IMD ने दिल्ली, UP, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया

Money Laundering Case: TMC MP नदीमुल हक के ठिकानों पर ED Action, क्या है सांप्रदायिक तनाव का कनेक्शन?