50% टैरिफ के बाद पुतिन ने दिखाया रौद्र रूप, दागी 629 मिसाइल, EU की इमारत को भी नहीं बख्शा

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2025

ukrainewar एक ओर जहां भारत पर भारी टैरिफ का दबाव बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक और खतरनाक मोड़ ले लिया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने एक ही रात में 629 मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है। इस हमले का सबसे बड़ा असर यूक्रेन की राजधानी कीव में देखने को मिला है। जहां यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की इमारत को भी निशाना बनाया गया है। कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि मृतकों में दो, 14 और 17 साल के तीन नाबालिग शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: 31 अगस्त को जिनपिंग से मुलाकात, 1 सितंबर को पुतिन संग बात, ट्रंप की वजह से लगता है ट्रोइका बन ही जाएगा

त्काचेंको ने कहा कि रूस ने वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। कीव के सात जिलों में कम से कम 20 स्थानों पर हमला किया गया। करीब 100 इमारतों को नुकसान पहुंचा है जिसमें शहर के केंद्र में एक शॉपिंग मॉल भी शामिल है। हमले के कारण हजारों खिड़कियों के शीशे टूट गए। यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि उसने देशभर में 563 ड्रोन और 26 मिसाइलों को मार गिराया और निष्क्रिय कर दिया।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे