दो दिन के अंतराल के बाद Chhattisgarh में राहुल गांधी ने फिर से शुरू की Bharat Jodo Nyay Yatra

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

रायगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विराम के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर से शुरू हुई। राहुल ने यहां गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद यात्रा जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। गांधी चौक पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा और लोग राहुल गांधी के साथ चले।

इसे भी पढ़ें: Bihar Floor Test । पटना लौटेंगे कांग्रेस के विधायक, विश्वासमत से पहले तेजस्वी के घर रुकेंगे

राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सत्तारूढ़ पार्टी के दो सूत्री कार्यक्रम हैं -अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत तथा हिंसा फैलाना। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ, क्योंकि उनकी जाति ‘घांची’ को गुजरात की भाजपा सरकार ने 2000 में ओबीसी में शामिल किया था। यह यात्रा 14 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करने से पहले रायगढ़, सक्ती, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

प्रमुख खबरें

UP में BJP का मिशन 2027 शुरू, Vinod Tawde ने संभाली कमान, Yogi से हुई मुलाकात

CM Vijay का DMK पर निशाना, कहा – ED Report में है Karur Gang के भ्रष्टाचार का सबूत

Satya Niketan हादसे पर Manoj Jha ने PM Modi को लिखा पत्र, छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण की मांग की

आप अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते: Satya Niketan PG हादसे पर HC की कड़ी फटकार