ब्राजील में लंबे समय बाद क्लब फुटबॉल के लिए प्रशंसको को स्टेडियम में आने की अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

रियो दि जेनेरियो। ब्राजील की शीर्ष घरेलू फुटबॉल टीमों में शामिल फ्लेमेंगो के लगभग 7,000 प्रशंसकों ने कोपा लिबर्टाडोरेस के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद थे, जहां घरेलू टीम ने अर्जेंटीना के डिफेन्सा वाई जस्टिसिया के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज कर उन्हें जश्न मनाने का मौका दिया। पिछले साल मार्च के बाद से ब्राजील में स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया यह क्लब स्तर का पहला फुटबॉल मैच था।

इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष नड्डा 24-25 जुलाई को गोवा के दौरे पर आएंगे : मुख्यमंत्री सावंत

स्टेडियम आने के लिए प्रशंसकों को यह साबित करना जरूरी था कि उनका पूरा टीकाकरण हो गया है और दो दिन पहले कोविड-19 जांच में वे नेगेटिव रहे है। इससे पहले 10 जुलाई को माराकाना स्टेडियम में कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के निर्णायक मैच में 4,500 प्रशंसकों ने भाग लिया लिया था। इस मैच में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराया था।

प्रमुख खबरें

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्

Kanpur में व्यापारी की हत्या का आरोपी Sanjay Dhaba पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार

Indonesia के Java Sea में जहाज पलटा, 6 शव बरामद और 129 लापता यात्रियों की तलाश जारी