अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े

By नीरज कुमार दुबे | Aug 04, 2021

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क की खास पेशकश अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से कितना बदला है जम्मू-कश्मीर में आप सभी का स्वागत है। आज बात करेंगे कश्मीरी युवाओं की मदद के लिए भारत सरकार की ओर से किये जा रहे विशेष प्रयासों की और जानेंगे कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र को उबारने और उसे और आकर्षक बनाने के लिए क्या नया हो रहा है। सबसे पहले बात करते हैं कश्मीरी युवाओं की। भारत सरकार आजकल जम्मू और कश्मीर में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए युवाओं को सुगंधित पौधों की खेती की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जम्मू-कश्मीर का पुलवामा वैसे भी लैवेंडर, गुलाब और औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रसिद्ध है। चूंकि इन सुगंधित पौधों का औषधीय महत्व बहुत ज्यादा है, इसलिए इनकी खेती स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती है। औषधीय, सुगंधित और मसाला फसलों के अनुसंधान और विकास का काम संभाल रहा सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन इस क्षेत्र में युवाओं को आकर्षित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा बल कैसे जीत रहे हैं कश्मीरवासियों का दिल

आपको कैसी लगी प्रभासाक्षी की पेशकश इसके बारे में राय जरूर दीजियेगा और हाँ 6 अगस्त तक विशेष रूप से चलने वाली हमारी इस श्रृंखला को अवश्य देखते रहिये क्योंकि बदलते कश्मीर की कहानी सबकी जुबां पर होनी ही चाहिए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश